नई दिल्ली, 26 मार्च : रिप्पलिंग के सह-संस्थापक प्रसन्ना शंकर इन दिनों अपने पारिवारिक जीवन को लेकर उलझे नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रसन्ना शंकर ने जहां ने अपनी पत्नी पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। जवाब में पत्नी ने अपनी पति को यौन शिकारी बताया और बेटे के अपहरण का आरोप लगाया। मगर प्रसन्ना ने अपनी पत्नी के सभी आरोपों का जवाब दिया।
प्रसन्ना ने कहा कि उनकी पत्नी पुलिस के माध्यम से परेशान कर रही है। सिंगापुर में उसने दुष्कर्म और नग्न वीडियो लीक करने का आरोप लगाया। मगर पुलिस की जांच में मुझे क्लीन चिट मिल गई। बता दें कि मौजूदा समय में रिप्पलिंग की वैल्यू लगभग 85.94 हजार करोड़ रुपये है।
दोनों कपल का है 9 वर्षीय बेटा
आपको बता दें कि प्रसन्ना शंकर और दिव्या शशिधर की मुलाकात नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (हृढ्ढञ्ज त्रिची) में हुई थी। उनकी शादी 10 साल पहले हुई थी और उनका एक 9 साल का बेटा है, जिसकी कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा है।
शंकर ने लगाए अवैध संबंध के आरोप
प्रसन्ना शंकर ने बताया कि उनकी पत्नी उन्हें धोखा दे रही है और 6 महीने से अनूप नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध के बारे में अनूप की पत्नी से पता चला। अनूप की पत्नी ने उनके बीच हुई बातचीत का सबूत भेजा। शंकर ने एक्स पर चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।