समाज कल्याण क्लब सनौर द्वारा नगर कौंसिल के नए बने प्रधान प्रदीप जोसन का किया गया विशेष सम्मान
– शहर को हरा भरा और साफ सुथरा बनाने के लिए नौजवानों से सहयोग की जरूरत : प्रदीप जोसन
पटियाला, 16 जनवरी : समाज कल्याण क्लब सनौर की तरफ से एक विशेष प्रोग्राम दौरान सनौर नगर कौंसिल के नए बने प्रधान प्रदीप जोसन का विशेष सम्मान किया गया।
इस मौके नगर कौसल प्रधान प्रदीप जोसन ने क्लब की तरफ से किये गए सम्मान के लिए क्लब की समूह टीम का धन्यवाद करते कहा कि क्लब की तरफ से किये जा रहे समाज भलाई कामों से अच्छी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि शहर को हरा भरा और साफ सुथरा बनाने के लिए ऐसे नौजवानों से विशेष सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहर की सभी धार्मिक गैर धार्मिक संस्थाओं को मिल कर एक प्रोत्साहन करने की जरूरत है। इस मौके प्रदीप जोसन की तरफ से क्लब के किये जा रहे समाज भलाई कामों की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों का नशे रहित होना भी किसी चमत्कार से कम नहीं।
इस मौके क्लब प्रधान वरिन्दर बल्लू की तरफ से नए चुने गए प्रधान प्रदीप जोसन को विश्वास दिलाया गया कि शहर की बेहतरी के लिए शहर को साफ सुथरा और हरा भरा बनाने के लिए हमारी समुच्ची टीम नगर कौसिल की हर पक्ष से मदद करने के लिए तैयार बर तैयार है। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे आम आदमी पार्टी सनौर के प्रधान शाम सिंह सनौर और पार्टी के सीनियर नेता प्रितपाल सिंह सनौर का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके अन्य के अलावा क्लब मैंबर दविन्दर रिंकू, जगदीप विक्की, गुरवीर असरपुर, संदीप सिंह, गुरदीप सिंह, कुलविन्दर कोच, सुखविन्दर सिंह, कुलवीर सिंह, गुरविन्दर मि_ू, राजू फतेहपुर आदि उपस्थित थे।
समाज कल्याण क्लब सनौर द्वारा नगर कौंसिल के नए बने प्रधान प्रदीप जोसन का किया गया विशेष सम्मान
शहर को हरा भरा और साफ सुथरा बनाने के लिए नौजवानों से सहयोग की जरूरत : प्रदीप जोसन
59