पी.पी.एस.सी चेयरमैन जतिन्दर सिंह औलख हुए सेवामुक्त

चेयरमैन जतिन्दर सिंह औलख ने अपने कार्यकाल दौरान किए बड़े सुधार

by TheUnmuteHindi
पी.पी.एस.सी चेयरमैन जतिन्दर सिंह औलख हुए सेवामुक्त

पी.पी.एस.सी चेयरमैन जतिन्दर सिंह औलख हुए सेवामुक्त
– चेयरमैन जतिन्दर सिंह औलख ने अपने कार्यकाल दौरान किए बड़े सुधार
पटियाला : पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन ( पी. पी. एस. सी.) के चेयरमैन के तौर पर सेवा निभा रहे स. जतिन्दर सिंह औलख 29 जनवरी, 2024 से 3 जनवरी, 2025 तक का अपना कार्यकाल पूरा करके आज सेवामुक्त हो गए हैं। अपने दृढ़ नेतृत्व और विहारक पहुंच के लिए जाने जाते जतिन्दर सिंह औलख ने अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल दौरान पंजाब लोक सेवा कमीशन में बड़े सुधार किये हैं।
उल्लेखनीय है कि जतिन्दर सिंह औलख 1990 में पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी भरती हुए और एडीजीपी के पद से राज्य के खुफिया मुखी के तौर पर सेवामुक्त हुए। अपने कैरियर दौरान, उन्होंने लुधियाना और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर और एस.बी.एस. नगर, एस.ए.एस. नगर, रूपनगर, और संगरूर जैसे जिलों में एसएसपी समेत प्रमुख पदों पर ड्यूटी निभाई और पंजाब भर में कानून व्यवस्था लागू करने में व्यापक तजुर्बा हासिल किया। अपने पूरे कैरियर दौरान, जतिन्दर सिंह औलख ने पंजाब की तीनों बड़ी राजनैतिक पार्टियां- इंडियन नेशनल कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी का अपने- अपने कार्यकाल दौरान सरकार में विश्वास कमाया हुआ और हर प्रशासन में मुख्य भूमिकाएं निभाई ।

You may also like