अपनी मांगों को लेकर पावरकाम ठेका कर्मचारियों ने परिवारों समेत किया प्रदर्शन

मांगें मानने तक जारी रहेगा कर्मचायिों का धरना : नेता

by TheUnmuteHindi
अपनी मांगों को लेकर पावरकाम ठेका कर्मचारियों ने परिवारों समेत किया प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर पावरकाम ठेका कर्मचारियों ने परिवारों समेत किया प्रदर्शन
– मांगें मानने तक जारी रहेगा कर्मचायिों का धरना : नेता
पटियाला, 18 जनवरी :पावरकाम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन पंजाब की तरफ से आज अपनी मांगों को ले कर परिवारों समेत पावरकाम के मुख्य दफ्तर का घिराव करके धरना दे कर जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके कर्मचारियों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाती उतनी देर वह धरना जारी रहेगा।
इस मौके जानकारी देते राज्य प्रधान बलिहार सिंह, राज्य महा सचिव राजेश कुमार मोड़, उप प्रधान चौधर सिंह, सचिव शेर सिंह आदि ने बताया कि सरकार और मैनेजमेंट की तरफ से जो नई भरती की जा रही है उस भर्ती में आउट- सोर्स ठेका कर्मचारियों को शामिल करने की माँग की गई, नौकरी दौरान मौत होने और अपंग हो रहे कर्मचारियों के परिवारों को मुआवजा और पक्की नौकरी की भी माँग की गई।
नेताओं ने कहा कि जो इंशोरस बाहर से कंपनियां की तरफ से करवाई जाती है वह घातक हादसा घटने पर परिवारों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस करके इंशोरस की बजाए एक्स गरेशिया में ही 10 लाख की इंशोरस को कवर कर दिया जाये। नेताओं ने कहा कि लगातार पावरकाम मैनेजमेंट और पंजाब सरकार के साथ मीटिंगें हुई हैं परन्तु परिणाम कोई न निकला जिसके रोष के तौर पर सीएचबी और डब्ल्यू ठेका कर्मचारियों को फिर सडक़ों पर उतरना पड़ा है। धरने प्रदर्शन दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और मैनेजमेंट अधिकारियों के साथ मीटिंग भी हुई परन्तु देर शाम तक कोई भी परिणाम नहीं निकला, जिसके रोष के तौर पर धरनाकारियों ने ऐलान किया कि जब तक ठेका कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं जाती हुए तब तक संघर्ष जारी रखा जायेगा। इस मौके किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई।

You may also like