दिल्ली में 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को होगा मतदान

योगी आदित्यनाथ ने साधा विरोधी पार्टियों पर निशाना

by TheUnmuteHindi
दिल्ली में 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को होगा मतदान

दिल्ली में 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को होगा मतदान
योगी आदित्यनाथ ने साधा विरोधी पार्टियों पर निशाना
नई दिल्ली, 24 जनवरी : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों द्वारा पूरी जोर अजमाई की जा रही है, जिसके तहत पार्टी नेताओं के बीच जबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने जहां आप को अवैध बांग्लादेशियों व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है तो वहीं आप बेरोजगारी का मुद्दा भुनाकर तीसरी बार सत्ता हथियाने की कोशिश में है, लेकिन उसे भाजपा से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। बता दें कि दिल्ली में सभी 70 सीट के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 को मतगणना होगी। बता दें कि दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की संख्या एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। भाजपा समेत विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि ्र्रक्क सरकार इस समस्या को नजरअंदाज कर रही है। ये प्रवासी न केवल स्थानीय संसाधनों पर बोझ डालते हैं, बल्कि सुरक्षा चिंताओं को भी जन्म देते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी क्षेत्र में अपनी पहली रैली के दौरान कहा कि आपने दिल्ली को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया है। उन्होंने ओखला क्षेत्र में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसाने में सहायता करने का आरोप लगाया। केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने यमुना को गंदे नाले में बदलने की अनुमति दी। योगी ने बताया कि उन्होंने अपने मंत्रियों के साथ प्रयागराज में संगम में स्नान किया। उन्होंने केजरीवाल से यह सवाल किया कि क्या वे अपने मंत्रियों के साथ यमुना में स्नान कर सकते हैं। योगी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के नोएडा-गाजियाबाद की सडक़ें दिल्ली की सडक़ों से कहीं अधिक बेहतर हैं।

You may also like