राजनीति और नौटंकी अलग-अलग चीजें हैं : कैलाश विजयवर्गीय

by TheUnmuteHindi
राजनीति और नौटंकी अलग-अलग चीजें हैं : कैलाश विजयवर्गीय

नई दिल्ली, 6 नवंबर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के तेलंगाना में दिए गए बयान पर कहा कि राजनीति और नौटंकी अलग-अलग चीजें हैं। नौटंकीबाज कभी भी राजनीति में सफल नहीं हो सकता। राजनीति एक गंभीर विषय है और राहुल गांधी में कभी भी गंभीरता नहीं दिख सकती। यही वजह है कि जनता उन्हें नेता के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रही है। हम आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन राहुल गांधी समाज को जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं, वे जातीय जनगणना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टिवार ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग अपने लिए लड़ रहा है। राहुल गांधी ने इसका उपाय दिया है और कहा है कि हर किसी को सरकार और प्रशासन में समान अधिकार मिलने चाहिए। राहुल गांधी ने तेलंगाना में अपने एक बयान में कहा है कि कांग्रेस सरकार 50 प्रतिशत आरक्षण की कृत्रिम बाधा को खत्म कर देगी। अब राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा का पलटवार सामने आया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी वजह से लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

You may also like