नाभा में पुलिसकर्मी की सरेआम हत्या, हैड कांस्टेबल अमनदीप सिंह पर किरच से हमला, भाई घायल

by Manu
हैड कांस्टेबल अमनदीप सिंह

नाभा, 26 जनवरी 2026: पंजाब के नाभा शहर में एक पुलिसकर्मी की सरेआम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हैड कांस्टेबल अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। वे नाभा की पुड्डा कॉलोनी के निवासी थे और पटियाला सिविल लाइन थाने में तैनात थे।

5-6 अज्ञात हमलावरों ने अमनदीप सिंह पर किरच (तेजधार हथियार) से हमला किया। हमलावरों ने उनके भाई नवदीप सिंह पर भी किरच से वार किया। अमनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नवदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल नवदीप सिंह को तुरंत नाभा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनके सिर पर 6 टांके लगाए। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन वे खतरे से बाहर नहीं हैं।

मौके पर पहुंचे एसएचओ सौरव सभरवाल ने बताया कि पुलिसकर्मी अमनदीप सिंह की हत्या की गई है। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

ये भी देखे: बहादुरगढ़ में सैन्य जवान ने की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

You may also like