पुलिस वाहन की ट्रैक्टर के साथ हुई टक्कर, एक की मौत

चार कर्मचारी हुए गंभीर घायल

by TheUnmuteHindi
पुलिस वाहन की ट्रैक्टर के साथ हुई टक्कर, एक की मौत

पुलिस वाहन की ट्रैक्टर के साथ हुई टक्कर, एक की मौत
चार कर्मचारी हुए गंभीर घायल
नई दिल्ली, 31 दिसंबर : बिहार में पुलिस वाहन और ट्रैक्टर के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के कारण एक पुलिस कर्मचारी की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम ट्रैक्टर और पुलिस वाहन के बीच हुयी टक्कर में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग मोना चिमनी के समीप पुलिस गश्ती वाहन एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में पुलिस वाहन के चालक की मौत हो गयी, जबकि चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्र के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों द्वारा इस हादसे को लेकर जांच की जा रही है तथा घायलों का इलाज किया जा रहा है।

You may also like