पुलिस ने चाइना डोर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते 10 गटुओंं सहित दो व्यक्ति किए गिरफ्तार
सरहिंद, 23 जनवरी : चाइना डोर की पाबंदी के लिए बस्सी पठाना पुलिस की तरफ से की जा रही छापामारी के अंतर्गत आज पुलिस पार्टी ने डीएसपी राज कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापामारी करके 10 गट्टू चाइना डोर के अलग अलग व्यक्तियों से बरामद किये हैं। डीएसपी राज कुमार ने बताया कि एएसपी सतनाम सिंह ने सूचना के आधार पर शिवा पुत्र नील कमल निवासी मोहल्ला गिलझिया बस्सी पठाना जोकि चाइना डोर बेचने का धंधा करता है के पास से छापामारी करके चाइना डोर के 7 गट्टू बरामद किये हैं।
इसी तरह एएसआई बलकार सिंह ने छापामारी करके धर्मवीर पुत्र कलमजीत निवासी गांव बडाली आला सिंह जोकि किराना की दुकान गांव बडाली आला सिंह करता है, अपनी दुकान पर चाइना डोर बेच रहा थी, के पास से छापामारी करके 3 गट्टू बरामद किये हैं, जिन पर मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मौके डीएसपी राज कुमार शर्मा ने कहा कि खूनी चाइना डोर पर पूरी तरह नुकेल कसी जाएगी।
पुलिस ने चाइना डोर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते 10 गटुओंं सहित दो व्यक्ति किए गिरफ्तार
60