14
मोगा, 13 नवंबर 2025: दिल्ली में हुए आतंकी हमले ने पंजाब को भी हिला दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला मोगा में जगह-जांच हो रही है। पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
तलाशी में उनके पास तीन पेट्रोल बम मिले। ये बम बीयर की बोतलों में तैयार किए गए थे। माचिस और अन्य सामान भी बरामद हुआ।
चारों युवक फरीदकोट जिले के रहने वाले हैं। कुछ महीने पहले मोगा के बाघा पुराना के गांव माड़ी मुस्तफा में दुकान पर पेट्रोल बम फेंका गया था। उस मामले के आरोपी भी फरीदकोट के ही थे।
पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ चल रही है।
ये भी देखे: मोगा पुलिस ने हेरोइन व ड्रग मनी के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार