प्रदीप हत्याकांड में वांछित बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़

by TheUnmuteHindi
प्रदीप हत्याकांड में वांछित बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़

हरियाणा, 8 नवंबर : हरियाणा के नजदीकी गांव गुढ़ान में एक हत्याकांड में वांछित व्यक्ति की पुलिस के साथ मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रदीप हत्याकांड में वांछित बदमाश सुरेंद्र लोहारी व पुलिस के बीच रात करीब एक बजे मुठभेड़ हो गई। कुख्यात बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे एक थानेदार को छाती में गोली लगी, लेकिन थानेदार द्वारा बुलेट फ्रूप जैकेट पहनने के चलते उसकी जान बच गई। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार व कारतुूस भी बरामद किया है। देर रात कलानौर पुलिस की एक टीम एएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कलानौर-बसाना रोड़ पर खेतों में बने एक कोठरे में गुढ़ान निवासी प्रदीप हत्याकांड में वांछित कुख्यात बदमाश किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों तरफ से कोठरे को घेर लिया और बदमाश को चेताया कि पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया है, वह आत्मसमर्पण कर दे इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी, जिसे अब हिरासत में ले लिया गया है।

You may also like