अम्बेडकरनगर, 13 नवंबर 2025: जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बरौलिया-आशानंदपुर मार्ग पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश समशेर को गोली लग गई। वही उसका साथी हर्षित चौबे मौके से गिरफ्तार हो गया।
मालीपुर पुलिस को गौतस्करी में लिप्त अपराधी समशेर के इलाके में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी की। बदमाशों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें समशेर को पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने घायल समशेर को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई। समशेर पर गौतस्करी और अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके सिर पर 10 हजार रुपये का इनाम था।
ये भी देखें: गोरखपुर NEET छात्र हत्याकांड का मास्टरमाइंड जुबैर कुरैशी ढेर, रामपुर एनकाउंटर में STF ने मार गिराया