पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में मोमबत्ती, दिया, थाली डेकोरेशन तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
पटियाला : आज पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पटियाला में मोमबत्ती, दिया, थाली डेकोरेशन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया । इसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया । कक्षा तीसरी तथा चौथी ने मोमबत्ती की सजावट की प्रतियोगिता में भाग लिया । पांचवी तथा छठी के विद्यार्थियों ने दिया डेकोरेशन तथा सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता में, कक्षा आठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया । विद्यार्थियों ने घर में उपलब्ध सामान से सजावट की तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । कक्षा तीसरी में से प्रथम पुरस्कार गुरमनजोत कौर ने, चौथी कक्षा में से प्रथम पुरस्कार यशप्रीत सिंह ने, पांचवी कक्षा में से प्रथम पुरस्कार इशमीत कौर ने , छठी कक्षा में से प्रथम पुरस्कार हर्ष वर्मा ने तथा सातवीं में से प्रथम पुरस्कार गुरसहज कौर ने प्राप्त किया । रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं में से जोबनप्रीत कौर और एशमीन कौर ने, नौवीं कक्षा में से शिवानी और अनुरीत ने दसवीं कक्षा में से शिवम् और प्रतीक्षा तथा हरमीन कौर और इशमीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती सुखजीत कौर जी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की और विजेताओं को बधाई दी । उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।
पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में मोमबत्ती, दिया, थाली डेकोरेशन तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
53