पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस का पावन पर्व

by TheUnmuteHindi
पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस का पावन पर्व

पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस का पावन पर्व
पटियाला : आज पुलिस डी.ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में क्रिसमस का पावन पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया । क्रिसमस पूरे विश्व में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह ईसा मसीह के जन्म का वार्षिक उत्सव है। इस अवसर पर ट्यूलिप हाउस की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । इसमें कक्षा चौथी की छात्रा अनुरीत कौर ने इस दिन के महत्व प्रकाश डालते हुए भाषण दिया । विद्यार्थियों ने इस अवसर पर ईसा मसीह को याद करते हुए कविताएं सुनाई और गीत गाकर नृत्य किया । सभी विद्यार्थी और अध्यापकगण लाल परिधान में बहुत सुंदर लग रहे थे । सैंटा क्लॉज ने बच्चों को मिठाइयां बांटी और उनके साथ बहुत मस्ती की । विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती सुखजीत कौर जी ने इस पर्व पर विद्यार्थियों और सभी अध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि   त्योहार हमारे जीवन को उत्साह से भर देते हैं । हमें जीवन के हर दिन को मिल-जुलकर और प्रेम से मनाना चाहिए ।

You may also like