लुधियाना, 03 फ़रवरी 2026: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सराभा नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में यह फैसला लिया गया।
इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा पूर्व आईपीएस अधिकारी ईश्वर चंद के बेटे हैं। वे काफी समय से लुधियाना में तैनात थे।
सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को फिल्लौर में एक विशेष ट्रेनिंग सेशन के लिए जाना था। सरकारी आदेश के बावजूद वे ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए। मामला तब और गंभीर हो गया जब उन्होंने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।
इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में लाई गई। रिपोर्ट का गहन अध्ययन करने के बाद कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने विभाग की छवि और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए इंस्पेक्टर को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
ये भी देखे: लखबीर सिंह को सस्पेंड किए जाने के बाद हरप्रीत सिंह बने अमृतसर के नए SSP विजिलेंस