पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लेकर किया अलकायदा का पर्दाफाश

by TheUnmuteHindi
पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लेकर किया अलकायदा का पर्दाफाश

नई दिल्ली, 23 अगस्त : दिल्ली पुलिस ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेकर अलकायदा के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया। दिल्ली पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) का डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था तथा उसकी देश के भीतर ‘खिलाफत’ की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा थी।

You may also like