अमृतसर, 02 सितंबर 2026: अमृतसर में नशे के खिलाफ पुलिस और बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए घरिंडा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में कुल 578 ग्राम आइस ड्रग और 2 किलो 591 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इन मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पहले मामले में बीएसएफ की बीओपी पुलमोरां के इलाके से एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। पैकेट का कुल वजन 578 ग्राम था जिसमें पैकिंग मटीरियल समेत संदिग्ध आइस ड्रग बरामद हुई। इस मामले में आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने नामालूम व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरे मामले में पुलिस ने सुखदयाल सिंह निवासी अटारी और हरदेव सिंह निवासी नेश्टा को गिरफ्तार किया। बीएसएफ की बीओपी महावा के इलाके में दोनों के कब्जे से 591 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों से एक मोबाइल फोन 1120 रुपए और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। दोनों के खिलाफ धारा 21-सी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
ये भी देखे: अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार