अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशियों पर पुलिस की कार्रवाई
भारत में रह रही बांगलादेशी महिला को किया डिपोर्ट
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : बांगलादेश में जहां अल्पसंख्यकों पर हमलों का सिलसिला लगातार जारी है तथा वहां अल्प संख्यकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं अब देश में पुलिस द्वारा अवैध रूप से देश में रह रही बांगलादेशियों पर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार अवैध रूप से दिल्ली में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी-नारकोटिक्स यूनिट ने एक अवैध बांग्लादेशी महिला को पकडक़र वापस भेजा है। एंटी-नारकोटिक्स यूनिट से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी-नारकोटिक्स यूनिट द्वारा एक अवैध बांग्लादेशी महिला को डिपोर्ट किया गया। 28 वर्षीय महिला की पहचान सोनाली शेख के रूप में की गई है। वह पिछले 6 वर्षों से विदेशी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए भारत में रह रही थी, जिसको अब भारत में से वापिस बांगलादेश डिपोर्ट किया गया है। अधिकारियोंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशियों पर पुलिस की कार्रवाई
भारत में रह रही बांगलादेशी महिला को किया डिपोर्ट
84