25 नवंबर को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भी करेंगे उद्घाटन

by Manu
हरियाणा cm

चंडीगढ़, 11 नवंबर 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 25 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आएंगे।पीएम नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों रूपये के विकास कार्यों के उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात के बाद दिल्ली हरियाणा भवन में दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए हरियाणा प्रदेश में चार पवित्र यात्राएं चलेंगी। पहली यात्रा सिरसा जिला से शुरू हो चुकी है। दूसरी यात्रा पिंजौर,तीसरी यात्रा यमुनानगर और चौथी यात्रा फरीदाबाद से शुरू होगी।

श्री गुरु तेग बहादुर जी के त्याग और बलिदान के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पवित्र यात्राएं निकाली जा रही हैं। 24 नवंबर को यह सभी यात्राएं कुरूक्षेत्र पहुचेंगी और 25 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

ये भी देखे: सैनी का बड़ा दावा, कहा – बिहार चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत वाली सरकार बनेगी

You may also like