अंबाला, 11 नवंबर 2025: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शाहपुर, अंबाला छावनी की महिला मुक्केबाज हरनूर कौर को यूथ एशियन गेम्स 2025 में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से दिए है।
अनिल विज ने हरनूर कौर से बातचीत की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान कर रही है।
इसके अलावा, अंबाला छावनी में खेल के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत किया गया है। स्थानीय खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। इस अवसर पर हरनूर के माता-पिता भी मौजूद थे और उन्हें ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुभकामनाएँ दीं। गौरतलब है कि हरनूर कौर ने प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में हिस्सा लिया था।
ये भी देखे: सोनीपत में 150 बिस्तर का ईएसआई अस्पताल बनाने की तैयारी: अनिल विज