चंडीगढ़, 27 जनवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर 1 फरवरी को पंजाब आएंगे। वे जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में मत्था टेकेंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे के आसपास शुरू होगा।
यह दौरा गुरु रविदास महाराज के सम्मान में समर्पित रहेगा। डेरा सचखंड बल्लां रविदासिया संप्रदाय का प्रमुख केंद्र है। यहां लाखों अनुयायी गुरु रविदास की शिक्षाओं से जुड़े हैं। पीएम मोदी का यह दौरा श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है।
प्रशासन और डेरा प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पीएम के दौरे की पुष्टि की है।
डेरा प्रमुख संत निरंजन दास को हाल ही में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने दिसंबर 2025 में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने गुरु रविदास जयंती पर वाराणसी आने का निमंत्रण दिया था। साथ ही डेरा बल्लां आने का भी आमंत्रण दिया।
ये भी देखे: पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कर दी ये मांग