पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को मील का पत्थर बताया, लक्सन का जताया आभार

by Manu
India New Zealand FTA

ऑकलैंड, 11 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को दोनों देशों के संबंधों में एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कम समय में समझौते को अंतिम रूप देने के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा लेकर आई है।

उन्होंने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि 40 वर्षों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है। आपने अपनी आर्थिक राजधानी में इस कार्यक्रम का आयोजन कर भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई ताकत देने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए मैं आपका हृदय से आभारी हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के लोगों द्वारा भारत के प्रति दिखाई गई आत्मीयता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक पड़ाव साबित होगी।

ये भी देखे: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

You may also like