दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने कहा – ‘साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा…’

by Manu
pm on delhi blast

चंडीगढ़, 11 नवंबर 2025: लाल किले के पास सोमाल को हुई कार ब्लास्ट की जांच तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस और देश की अन्य एजेंसियां धमाके के पीछे की वजह तलाश रही हैं।

पुलिस ने जांच के दौरान कई संदिग्धों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान यात्रा के दौरान इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की यह भयानक घटना सबके दिल को चीर गई। मैं भूटान बहुत उदास मन से आया हूं।

पीएम मोदी ने बताया कि पूरी रात एजेंसियों के साथ बैठक करता रहा। देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। मैं उनका दर्द महसूस करता हूं।

उन्होंने कहा एजेंसियां साजिश की जड़ तक जाएंगी। किसी दोषी को माफ नहीं करेंगी। पीएम ने साफ तौर पर अंग्रेजी में भी कहा- ‘All those responsible will be brought to justice’

ये भी देखे: लाल किला धमाके के बाद हिमाचल में अलर्ट, सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच

You may also like