पंजाब में पीएम मोदी 9 सितंबर को कर सकते हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत पैकेज की उम्मीद

by Manu
PM मोदी

चंडीगढ़, 06 सितंबर 2025: पंजाब में बाढ़ की तबाही ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे पंजाब को इस संकट से उबारने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और मुआवजे की घोषणा भी कर सकते हैं।

पंजाब में बाढ़ ने 23 जिलों के 1,900 से अधिक गांवों को जलमग्न कर दिया है, जिसमें 43 लोगों की जान जा चुकी है और 1.71 लाख हेक्टेयर में फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस तबाही के बीच केंद्र और राज्य सरकार से राहत की मांग तेज हो गई है। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और कहा था कि पीएम मोदी के निर्देश पर वे आए हैं और केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है। उन्होंने पीएम को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने की बात भी कही थी।

ये भी देखे: पंजाब सीएम भगवंत मान की सेहत पर आया अपडेट, मनीष सिसोदिया भी मिलने पहुंचे

You may also like