25
माले, 25 जुलाई 2025: PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय ब्रिटेन और मालदीव दौरे के तहत शुक्रवार को मालदीव की राजधानी माले पहुंचे। ब्रिटेन में दो दिन का आधिकारिक दौरा पूरा करने के बाद उनका मालदीव में जोरदार स्वागत हुआ।
माले हवाई अड्डे पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने खुद पीएम मोदी (PM Modi Maldives Visit) का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुइज्जू ने गर्मजोशी से गले मिलकर और अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ उनकी अगवानी की।
पीएम मोदी को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह दो दिवसीय दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
ये भी देखे: PM MODI: अगले हफ्ते यूके और मालदीव की दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी