प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका के चार दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना
फ्रांस में भारतीय वाणिज्य दूतावास का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली, 10 फरवरी : फ्रांस और अमेरिका की यात्रा के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार वह अपनी चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। फ्रांस में एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। वे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने और अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर परियोजना का दौरा करने के लिए मार्सिले भी जाएंगे। फ्रांस के बाद वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर संयुक्त राज्य अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।
अमेरिका कर चुका है भारतीयों को डिपोर्ट
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का अमेरिका दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका ने बेडिय़ों से जकड़ कर 104 अप्रवासियों को अमेरिका से भारत भेजा है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. वहीं, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को यह भी बताया कि अमेरिका ने भारत को 487 संभावित भारतीय नागरिकों के बारे में सूचित किया है जिन्हें निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं।
अमेरिका और भारत की सांझेदारी होगी मजबूत
ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली अमेरिका यात्रा को पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों की सफलताओं को आगे बढ़ाने का अवसर करार दिया। पीएम मोदी ने फ्रांस रवाना होने से पहले कहा कि इस यात्रा से प्रौद्योगिकी, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन के क्षेत्रों सहित अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी को और ऊपर उठाने और गहरा करने के लिए एक एजेंडा विकसित करने में भी मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका के चार दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना
फ्रांस में भारतीय वाणिज्य दूतावास का करेंगे उद्घाटन
43
previous post