पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर पीएम ने जताया शोक

by TheUnmuteHindi
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर पीएम ने जताया शोक

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर पीएम ने जताया शोक
नई दिल्ली, 5 मार्च :हरियाणा के दादरी से दो बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन होने पर जहां समूह राजनीतिज्ञ और धार्मिक व सामाजिक संगठनों में भारी शोक पाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने दिवंगत सतपाल सांगवान के विधायक पुत्र सुनील सांगवान को पत्र भेजकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत नेता के योगदान को याद किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान अपने बेबाक बोल के चलते भी चर्चा में रहते थे। उन्होंने जजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए दादरी की उपेक्षा पर अपनी ही सरकार को मंच पर संबोधन के दौरान घेरा तो तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष भी बेबाही से दादरी की समस्याएं रखीं। वो अपने बेबाक बोल से लोगों के दिलों पर अमित छाप छोड़ गए।

You may also like