पी॰एल॰डब्ल्यू॰ पटियाला ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0 शुरू किया
पटियाला : श्री प्रमोद कुमार, प्रधान प्रशासनिक अधिकारी, पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पी॰एल॰डब्ल्यू॰), पटियाला एवं महाप्रबंधक, रेल कोच फैक्ट्री (आर.सी.एफ.), कपूरथला के दिशा-निर्देशन में , एव डॉ. बिक्रम सिंह गिल प्रमुख वित्तीय सलाहकार की अगवाई में, पी॰एल॰डब्ल्यू॰ ने “डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0” की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है, जिससे वरिष्ठ नागरिक आवश्यक दस्तावेज़ डिजिटल रूप से जमा कर सकें । यू.आई.डी.ए.आई. (UIDAI) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने 70 लाख केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों के लिए “इज ऑफ लिविंग” बढ़ाने हेतु फेस प्रमाणीकरण सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से पेंशनभोगी अपने जीवन प्रमाण पत्र को आसानी से घर बैठे जमा कर सकते हैं।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के प्रमुख लाभों में पेंशन वितरण कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता को समाप्त करना, प्रमाण पत्र प्राप्ति प्रक्रिया को सरल बनाना, और आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से सुरक्षा बढ़ाना शामिल है, जिससे धोखाधड़ी के दावों के जोखिम में भी कमी आएगी ।
इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पेंशनभोगियों या उनके परिवार के सदस्यों को गूगल प्ले स्टोर से अपग्रेडेड “आधार फ़ेस आर डी” (अर्ली एक्सेस) और “जीवन प्रमाण” एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। रेलवे पेंशनभोगियों को इस प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने और सहायता प्रदान करने के लिए पी॰एल॰डब्ल्यू॰ द्वारा 13, 14, 19, और 20 नवम्बर 2024 को पी॰एल॰डब्ल्यू॰ आई॰टी॰ सेंटर, पटियाला में शिविर आयोजित किए जाएंगे । यह अभियान पी॰एल॰डब्ल्यू॰ के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो डिजिटल नवाचार के माध्यम से उनकी सुविधा और सुरक्षा को बढ़ावा देता है।
पी॰एल॰डब्ल्यू॰ पटियाला ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0 शुरू किया
98
previous post