पुणे में शुरू हुई थी बाबा सिद्दीकी को मारने की प्लानिंग

by TheUnmuteHindi
पुणे में शुरू हुई थी बाबा सिद्दीकी को मारने की प्लानिंग

मुंबई, 16 अक्तूबर : मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार आरोपियों को लेकर एक और नया दावा किया जा रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाबा सिद्दीकी को मारने की प्लानिंग पुणे में तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। हत्यारों ने यूट्यूब से गोली चलाना सीखा था। इतना ही नहीं उनकी स्नैपटचैट तथा इंस्टाग्राम पर ही आपस में बातचीत होती थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सिद्दीकी मर्डर केस में चार लोगों को पकड़ चुकी है। चारों की 21 अक्तूबर तक पुलिस के पास कस्टडी है। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मारने आए आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था। अस्पताल ले जाते वक्त बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई थी। फायरिंग के कुछ घंटों बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

You may also like