अलास्का, 27 मार्च 2025: रिपोर्ट के अनुसार रविवार को एक छोटा विमान पाइपर पीए-12 सुपर क्रूजर अलास्का की तुस्तुमेना झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना ने एक दर्शनीय यात्रा को भयावह बना दिया है। विमान के पंख पर फंसे पायलट और दो बच्चे करीब 12 घंटे तक बर्फीली ठंड में रहे है।जब तक कि एक नेकदिल व्यक्ति ने उन्हें देखा और बचाव दल को सूचित किया था।
स्थानीय पायलट ने खोज अभियान में हिस्सा लिया
स्थानीय पायलट टेरी गोडेस ने सोमवार सुबह फेसबुक पर मदद की पोस्ट देखकर खोज अभियान में हिस्सा लिया है। उड़ान के दौरान उन्होंने झील में विमान का मलबा देखा है। उन्होंने कहा यह देखकर मेरा दिल टूट गया। लेकिन जब वे नीचे उड़े तो उन्होंने तीन लोगों को विमान के पंख पर हाथ हिलाते हुए देखा था।
उन्हें जीवित देखकर श्री गोडेस ने तुरंत अन्य खोज पायलटों को जानकारी दी और क्षेत्र में मौजूद एक अन्य पायलट डेल ईशर ने अधिकारियों को सही लोकेशन भेजकर बचाव की प्रक्रिया तेज कर दी थी। अलास्का नेशनल गार्ड ने तुरंत पहुंचकर तीनों को खतरनाक स्थिति से बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां उनकी चोटें जानलेवा नहीं पाई गईं है ।
गोडेस ने इसे चमत्कार कहा
गोडेस ने इसे चमत्कार कहा है। तीनों ने रात भर ठंड और मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया है। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस (हिमांक से नीचे) तक गिर गया था। विमान का अधिकांश हिस्सा डूब चुका था। केवल पंख और थोड़ा हिस्सा पानी के ऊपर था।
तुस्तुमेना झील जो एंकोरेज से करीब 80 मील दूर है। अपनी तेज़ और खतरनाक हवाओं के लिए जानी जाती है। अलास्का का यह क्षेत्र नावों और विमानों दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।
यह भी देखे: बल्लभगढ़ में महिला की चाकू से हत्या: घरेलू हिंसा का दर्द उजागर