डिप्टी कमिश्नर की तरफ से पी.एल.ए. ब्रांच, सेवा केंद्र और सब- रजिस्ट्रार दफ्तर का अचानक निरीक्षण

दफ्तरों में काम करवाने आए लोगों के साथ बातचीत करके फीडबैक हासिल की

by TheUnmuteHindi
डिप्टी कमिश्नर की तरफ से पी.एल.ए. ब्रांच, सेवा केंद्र और सब- रजिस्ट्रार दफ्तर का अचानक निरीक्षण

डिप्टी कमिश्नर की तरफ से पी.एल.ए. ब्रांच, सेवा केंद्र और सब- रजिस्ट्रार दफ्तर का अचानक निरीक्षण
– दफ्तरों में काम करवाने आए लोगों के साथ बातचीत करके फीडबैक हासिल की
– लोगों को अपने काम करवाने में कोई मुश्किल न आने दे सम्बन्धित ब्रांचों के अधिकारी- डा. प्रीति यादव
पटियाला, 25 जनवरी: पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने आज अचानक डिप्टी कमिश्नर दफ़्तर की पी. एल. ए. ब्रांच, सेवा केंद्र और सब रजिस्ट्रार पटियाला के दफ्तर का अचानक निरीक्षण किया। उन्हों ने इस दौरान यहां अलग- अलग काम करवाने आए आम लोगों के साथ बातचीत की और उन से यहां प्रदान की जा रही सेवाओं बारे फीडबैक भी हासिल की।
डिप्टी कमिश्रर ने इस मौके सम्बन्धित ब्रांचों के मुखियों को हिदायत की कि डिप्टी कमिशनर दफ्तर में अपने काम करवाने आते लोगों को कोई मुश्किल न आने दी जाये। उन्हों ने पी.एल.ए. ब्रांच में कर्मचारियों को हिदायत की कि कोई भी बाहरी व्यक्ति ब्रांच में नहीं बैठेगा और आम लोग भी ब्रांच की खिडक़ी से ही अपने कामों के लिए कर्मचारियों को मिलेंगे।
डा. प्रीति यादव ने इसी दौरान सेवा केंद्र का जायजा लिया और यहां अलग- अलग सेवाएं हासिल करने आए लोगों से कोई मुश्किल आने या सेवा लेने समय कोई भी कठिनाई आने बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने सेवा केंद्र इंचार्ज को हिदायत की कि किसी भी आम नागरिक को कोई मुश्किल नहीं आनी चाहिए, उन्हों ने टोकन देने वाली जगह पर स्करीन चलाने के लिए कहा।
डिप्टी कमिश्नर ने सब रजिस्ट्रार दफ्तर में रजिस्टरियां करवाने आए लोगों से फीडबैक के लिए और पूछा कि उन से किसी एजेंट आदि ने कोई फालतु पैसे तो नहीं लिए। उन्हों ने सब रजिस्ट्रार को हिदायत की कि लोगों को बिना परेशानी पारदर्शी ढंग के साथ जायदाद रजिस्टरी की सेवा प्रदान की जाए। उन्हों ने एस. डी. एम. पटियाला को कहा कि इस दफ्तर के बाहर लोगों के बैठने के लिए ओर बैंच लगाए जाएं। इस मौके उन्हों ने पटवारियों के लिए नयी बन रही बिल्डिंग का भी जायजा लिया।
डा. प्रीति यादव ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों मुताबिक आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों में नागरिक सेवाएं पूरी पारदर्शी और निर्विघ्न प्राप्त करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं, कि किसी नागरिक को सरकारी दफ्तरों में कोई मुश्किल न आने दी जाए। इस मौके ए.डी.सी. (ज) ईशा सिंगल और एस.डी.एम. गुरदेव सिंह धम्म भी मौजूद थे।

You may also like