चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे धीरे हो रहा कम : खडग़े
कहा, कांग्रेस पं. जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा तथा बाबा साहेब के सम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़ेगी
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा कि चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है, क्योंकि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। उधर, अधिवेशन के लिए कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर पर भारत के मानचित्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा तथा बाबा साहेब के सम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़ेगी। भाजपा और जनता दल (एस) के अनुसार, पोस्टर के मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित व अक्साई चीन क्षेत्र को भी शामिल नहीं किया गया है, जो जम्मू कश्मीर के अभिन्न अंग हैं। कांग्रेस ने कहा कि वह बाबा साहेब के सम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़ती रहेगी। सोनिया गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक में नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने बैठक में अपना एक पत्र भेजा। इसमें उन्होंने कहा कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। उन्होंने इन ताकतों का मुकाबला करने के लिए अपने संकल्प को फिर से दोहराने का आह्वान किया।
चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे धीरे हो रहा कम : खडग़े
कहा, कांग्रेस पं. जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा तथा बाबा साहेब के सम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़ेगी
69