राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने पर लोगों को मिलेगा आर्थिक न्याय : तेजस्वी यादव

प्रत्येक परिवार को दोसौ यूनिट फ्री दी जाएगी बिजली

by TheUnmuteHindi
राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने पर लोगों को मिलेगा आर्थिक न्याय : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने पर लोगों को मिलेगा आर्थिक न्याय : तेजस्वी यादव
प्रत्येक परिवार को दोसौ यूनिट फ्री दी जाएगी बिजली
नई दिल्ली, 23 दिसंबर : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनती है तो लोगों को जहां आर्थिक न्याय मिलेगा, वहां परिवारों को बिजली यूनिट भी फ्री दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सर्वे में पता चला है कि प्रदेश में आज 94 लाख परिवार ऐसे हैं, जिनकी आय हर महीने छह हजार रुपए है। खासकर, इन परिवार की महिलाओं को आर्थिक मदद मुहैय्या कराई जाएगी, जिससे वैसे सभी लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो पाएगी। हमने निर्णय लिया है कि मंहगी रसोई गैस और बिजली से महिलाओं को राहत दिलाने के लिए बारह सौ रुपए का गैस सिलेंडर अब पांच सौ रुपए में मिलेगा। वहीं प्रत्येक परिवार को दो सौ यूनिट फ्री बिजली दिया जाएगा। इससे उन परिवारों को एक हजार से लेकर पंद्रह सौ रुपए के बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा।
उन्होंने भागलपुर में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की आधी आबादी महिला सशक्तिकरण एवं खुशहाली के लिए हमने विशेष ‘माई बहिन सम्मान योजना बनाई है और इसके तहत महिलाओं को हर महीने पच्चीस सौ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजनों को मिलने वाला चार सौ रुपए पेंशन में वृद्धि कर पंद्रह सौ का निर्णय लिया गया है तथा अन्य भी कई तरह की सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।

You may also like