रोहतक व झज्जर में लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके

by TheUnmuteHindi
रोहतक व झज्जर में लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके

रोहतक, 12 नवंबर : हरियाणा के रोहतक और झज्जर में आज सुबह भूकंप के झटकों ने सनसनी मचाकर रख दी है। जानकारी के अनुसार भूकंप के यह झटके सुबह समय महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भी रोहतक रहा है और तीव्रता 3 मापी गई है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार की जान-माल की हानि होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई जिले भूकंप के डेंजर जोन में है, जिसमें रोहतक भी शामिल है। सुबह करीब सात बजकर पचास मिनट पर भूकंप आने से लोग घरों के बाहर निकल आएं। भूकंप की तीव्रता 3 रिएक्टर मापी गई है। बता दें, रोहतक में इससे पहले भी भूकंप आ चुके हैं। सितंबर 2023 में यहां दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों के कारण लोगों में काफी डर व सहम देखने को मिल रहा है।

You may also like