स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोगों पर हमला कर किया घायल

by TheUnmuteHindi
स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोगों पर हमला कर किया घायल

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर : जयपुर में एक मंदिर में रात्रि समय करवाए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा हमला करने से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस से जुड़े लोगों के घायल होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में जागरण के बाद जब श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर वितरित की जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने देर रात कार्यक्रम करने पर आपत्ति जताई।पुलिस ने बताया कि इस मामले पर कहा-सुनी होने के बाद आरोपियों ने अन्य लोगों को बुलाया और वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें 10 आरएसएस कार्यकर्ता घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि घायलों में से छह को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीब चौधरी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और हमले में शामिल अन्य लोगों को पकडऩे के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई लेकिन अब सब कुछ शांत किया गया है तथा कार्रवाई जारी है।

You may also like