कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से सहमे लोग

by TheUnmuteHindi
कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से सहमे लोग

कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से सहमे लोग
अमेरिका, 6 दिसंबर : अमेरिका के कैलिफोॢनया में भूंकप आने के कारण लोगों में काफी सहम देखा गया। जानकारी के अनुसार इस भूंकप की तीव्रता 7.0 थी। भूकंप के बाद अमेरिका के पश्चिमी तट के निकट के इलाकों में रहने वाले 53 लाख लोगों के लिए हल्की सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 10:44 बजे फर्नडेल के पश्चिम में महसूस किए गए। फर्नडेल तटीय हम्बोल्ट काउंटी का एक छोटा शहर है और ओरेगन सीमा से लगभग 209 किलोमीटर दूर है। इसका असर दक्षिण में सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किया गया, जहां निवासियों ने कई सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद कई छोटे-छोटे झटके आए।भूकंप के कारण दुकानों की अलमारियां हिलने लगीं, बच्चे डेस्क के नीचे छिप गए थे तथा लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए थे। हालांकि, भूकंप से किसी बड़ी क्षति या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। लेकिन यह भूंकप आने के कारण लोगो में काफी डर का माहौल था।

You may also like