पी. डी. ए ने एक अन अधिकारित कालोनी खिलाफ की कार्यवाही
– बुलडोजर द्वारा किया अन अधिकारित कालोनी को मटियामेट
पटियाला, 12 फरवरी : पटियाला डिवैल्पमैंट अथॉरिटी ( पी. डी. ए.) की तरफ से मुख्य प्रशासक मनीषा राणा और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जशनप्रीत कौर के नेतृत्व में एक गांव में अन अधिकारित कालोनी खिलाफ कार्यवाही करते ग्रीन बैलट में बिना मंजूरी विकसित की जा रही अन अधिकारित कालोनी को गिरा दिया गया है।
इस मुहिम के अंतर्गत पी.डी.ए. के अधिकारियों की तरफ से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि पी. डी. ए., पटियाला के अधिकार क्षेत्र में किसी भी तरह की अन- अधिकारित कालोनी के निर्माण पर सखत कार्यवाही की जायेगी जिससे आम जनता को इन विकसित हुई कालोनियों में अपनी अहम पूंजी को निवेश करने से बचाया जा सके और पटियाला जिले में हो रहे गैर- योजनाबद्ध विकास को रोका जा सके।
इस दौरान पी. डी. ए. के अधिकारियों की तरफ से यह भी संदेश दिया गया कि आम जनता की तरफ से किसी भी अन- अधिकारित कालोनी में बिल्डिंग/ प्लाट खरीद कर अपनी जमा पूंजी किसी अन- अधिकारित कालोनी में निवेश न की जाए, जिससे भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। आम जनता के लिए यह जरूरी है कि कोई भी बिल्डिंग / प्लाट खरीदने या लीज पर लेने से पहले उस की प्रवानगी सम्बन्धित जानकारी पीडीए दफ्तर से प्राप्त कर ली जाए। इसके अलावा अधिकारियों की तरफ से यह भी सूचित किया गया कि इन कालोनियों के अलावा कुछ अन्य अन- अधिकारित कलोनाईजरों को भी नोटिस जारी किये गए हैं और यदि इस सम्बन्धित कोई पुख्ता जवाब या दस्तावेज नोटिस में दिए समय दौरान प्राप्त नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध भी इस तरह की कार्यवाही की जायेगी और पापरा एक्ट 1995 की धाराओं के अंतर्गत एफ.आई.आर. भ्ी दर्ज करवाई जायेगी।
इस कार्यवाही दौरान मनीषा राणा आई. ए. एस मुख्य प्रशासक पीडीए पटियाला, सीमा कौशल ( जिला नगर योजनाकार), गुरिन्दर सिंह ( सहायक नगर योजनाकार), राजीव कुमार ( उप- मंडल इंजीनियर), गुरप्रीत सिंह ( जूनियर इंजीनियर), संजीव कुमार( जूनियर इंजीनियर), गुरप्यार सिंह ( जूनियर इंजीनियर), पंकज गर्ग ( जूनियर इंजीनियर) मौजूद थे।
पी. डी. ए ने एक अन अधिकारित कालोनी खिलाफ की कार्यवाही
बुलडोजर द्वारा किया अन अधिकारित कालोनी को मटियामेट
47
previous post