27
पटना, 13 अक्तूबर 2025: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बनने का ऐलान कर दिया है। पति से चले आ रहे विवाद के बीच ज्योति ने साफ कहा कि वे किसी पार्टी के टिकट पर नहीं, बल्कि अपनी ताकत पर मैदान में उतरेंगी।
ज्योति ने पहले बताया था कि, वे तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं से भी मिली थीं लेकिन अंत में कुछ न पाने पर आगे बढ़ गईं। काराकाट राजपूत बहुल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। अगस्त 2025 में ही ज्योति ने तीन विधानसभा सीटों काराकाट, नाबीनगर और डिहरी पर जनसंपर्क अभियान चलाया था।
ये भी देखे: Bihar Election: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात