बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह को मिली Y+ सिक्योरिटी, लड़ सकते है विधानसभा चुनाव

by Manu
पवन सिंह

पटना, 08 अक्तूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को केंद्र सरकार ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। सितंबर में बाबा खान नामक गुंडे की धमकी मिली थी। वायरल वीडियो में बाबा ने पवन सिंह को ललकारते हुए कहा था, “दम है तो सामने आकर बोलो,” जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह ने हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और BJP नेता उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। इसी के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सियासी हलकों में खबरें गर्म हैं कि पवन बिहार चुनाव लड़ सकते हैं।

ये भी देखे: बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की बीच सुलह, विनोद तावड़े ने मिलवाया

You may also like