19
पटना, 11 अक्तूबर 2025: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से खुद को दूर रखने का स्पष्ट संकेत दे दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ने के लिए भाजपा में शामिल नहीं हुए थे और न ही उनका ऐसा कोई इरादा है। पवन ने भोजपुरी समाज को संदेश देते हुए जोर देकर कहा कि वे हमेशा पार्टी का वफादार सिपाही बने रहेंगे।
अपने पोस्ट में पवन ने लिखा, “मैं भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं किया था और न ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”
ये भी देखे: बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह को मिली Y+ सिक्योरिटी, लड़ सकते है विधानसभा चुनाव