बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की बीच सुलह, विनोद तावड़े ने मिलवाया

by Manu
पवन सिंह चुनाव

पटना, 30 सितंबर 2025: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और NDA के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। इसे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA द्वारा अपनी सामाजिक गठबंधन की कमजोर कड़ियों को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

मुलाकात में पवन सिंह के साथ भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े (बिहार संगठन प्रभारी) और पार्टी सचिव ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद थे। कुशवाहा के आवास पर हुई इस बातचीत के बाद तावड़े ने संवाददाताओं से कहा, “पवन सिंह भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वे आगामी चुनावों में NDA के लिए पूरी ताकत से प्रचार करेंगे। कुशवाहा जी ने हमें अपना आशीर्वाद दिया है।”

2024 के लोकसभा चुनावों में पवन सिंह ने कुशवाहा की हार में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

ये भी देखे: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के घर में चोरी, जूलरी राइफल की गोलियां और नकदी लेकर फरार

You may also like