पटियाला का विकास बड़े स्तर पर करवाया जाएगा : अमन अरोड़ा
कांग्रेस को झटका – महिला विंग की मीत प्रधान आम आदमी पार्टी में शामिल
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा जी ने पटियाला में चुनावी दौरे के दौरान जिला पटियाला शहरी के प्रधान और वार्ड नंबर 34 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तेजिंदर मेहता के चुनाव कार्यालय में कांग्रेस महिला विंग की वाईस प्रधान श्रीमती मीनू अरोड़ा को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया । इस मौके पर मीनू अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस में फैले भ्रष्टाचार और जनता विरोधी नीतियों के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान की जनहितैषी सोच, ईमानदार प्रशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने मीनू अरोड़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें समय आने पर उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और पटियाला के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। आम जनता के काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। शहर की टूटी सड़कों को बनाया जाएगा और सीवरेज व पानी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा । श्री अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार का भागीदार है और उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आगामी 21 तारीख को अधिक से अधिक वोट डालकर पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। वार्ड नंबर 34 से उम्मीदवार श्री तेजिंदर मेहता ने भरोसा दिलाया कि वे भारी बहुमत से जीत हासिल कर इस सीट को आम आदमी पार्टी की झोली में डालेंगे। उन्होंने अपने चुनाव कार्यालय पहुंचने पर श्री अमन अरोड़ा, पटियाला के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल और शैरी कलसी का स्वागत किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह और विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने भी पटियाला शहर की सभी सीटों पर भारी बहुमत से जीत का भरोसा जताया।
पटियाला का विकास बड़े स्तर पर करवाया जाएगा : अमन अरोड़ा
59