पटियाला प्रशासन ने जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स को प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया
– लोग प्लास्टिक के लिफाफों की जगह कपड़े व जूट के झोले अपनाएं : डॉ. प्रीति यादव
पटियाला : पटियाला को प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ( पीपीसीबी) के क्षेत्रीय दफ्तर ने पटियाला वैलफेयर सोसायटी के सहयोग के साथ डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में वातावरण पक्षीय बैग बांटने की मुहिम की शुरूआत की। इस पहलकदमी के हिस्से के तौर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने अधिकारित तौर पर जिला प्रशासन काम्प्लैक्स को प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया।
डिप्टी कमिश्नर ने प्लास्टिक और सिंगल- यूज प्लास्टिक (एसयूपी) वस्तुओं पर पाबंदी लगाने के लिए सरकार की नीति के साथ मेल खाने के लिए टिकाऊ अभ्यासों को अपनाने की महत्ता को उजागर करते लोगों को आने वाली पीढ़ीयों के लिए वातावरण की सुरक्षा के लिए वातावरण पक्षीय विकल्पों जैसे कि कपड़े और जुट के थैलों का प्रयोग करने की अपील की।
डा. प्रीति यादव ने सिंगल- यूज प्लास्टिक पर निर्भरता को घटाने के लिए पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और पटियाला वैलफेयर सोसायटी की तरफ से तैयार करवाए गए जुट और कपड़े के थैले जारी करते आम लोगों को अपने रोजाना की जीवन में इन प्लास्टिक के लिफाफों की जगह जुट और कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील की। इस मौके एस.डी.एम नाभा डा. इस्मत विजे सिंह, पटियाला सोशल वैलफेयर सोसायटी के प्रधान विजय कुमार गोयल, हरबंस बांसल, वातावरण इंजीनियर इंजी. गुरकरन सिंह, और सहायक वातावरण इंजीनियर इंजी. मोहित बिष्ट भी उपस्थित थे।
पटियाला प्रशासन ने जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स को प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया
लोग प्लास्टिक के लिफाफों की जगह कपड़े व जूट के झोले अपनाएं : डॉ. प्रीति यादव
58