82
नई दिल्ली, 21 सितंबर : एनआईए ने पंजाब में विभिन्न जगह पर छापामारी करके डिजिटल उपकरणों समेत विभिन्न सामग्री जब्त की गई, जिनकी जांच की जा रही है। एनआईए ने आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू और उससे संबद्ध प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े आतंकी षड्यंत्र की जांच के तहत पंजाब में चार स्थानों पर छापे मारे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एनआईए के दलों ने मोगा में एक स्थान पर, बठिंडा में दो स्थानों और मोहाली में एक स्थान पर छापेमारी की। एजेंसी ने एअर इंडिया के यात्रियों को धमकाने वाले वीडियो संदेश जारी करने के लिए 17 नवंबर, 2023 को पन्नू और एसएफजे के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एनआईए के बयान में कहा गया है कि मामला पन्नू द्वारा एसएफजे के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कथित तौर पर रची गई साजिश से संबंधित है।