पंजाब बंद की काल तहत किसानों ने का चक्का जाम जारी

अमृतसर-दिल्ली व जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे किया जाम

by TheUnmuteHindi
पंजाब बंद की काल तहत किसानों ने का चक्का जाम जारी

पंजाब बंद की काल तहत किसानों ने का चक्का जाम जारी
अमृतसर-दिल्ली व जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे किया जाम
संगरूर, 30 दिसंबर : खनौरी बार्डर पर मरन व्रत पर बैठे जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल के समर्थन में पूरे पंजाब भर में किसानों द्वारा पंजाब बंद की काल के तहत बंद करके धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि किसान फसलों की एमएसपी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। किसानों ने सुबह 7 बजे हाईवे बंद कर दिए। अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसान बैठ गए हैं। फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि किसानों ने बंद की सूचना रेलवे को दी है जिसके बाद वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 108 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। किसानों के बंद के एलान को एसजीपीसी समेत कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंंदर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को अपना अडिय़ल रवैया छोडक़र किसानों की जायज मांगें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करनी चाहिए। इसलिए कई धार्मिक संस्थान भी बंद रखे गए।
बंद की काल के तहत अंबाला पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
किसान संगठनों के पंजाब बन्द आहवान के संबंध मे अम्बाला पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट प्लान बनाया गया है, जिसके तहत दिल्ली से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली-सोनीपत -पानीपत-करनाल-इन्द्री-लाडवा या करनाल-कुरूक्षेत्र-उमरी चैकं-लाडवा-रादौर-यमुनानगर एन एच344ए- मुलाना- शहजादपुर- पंचकुला होते हुए चण्डीगढ़ जा सकते है। व दिल्ली से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए -सोनीपत -पानीपत-करनाल- कुरूक्षेत्र – शाहबाद – साहा – शहजादपुर -पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है।
इसी तरह चण्डीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकुला – रामगढ़- बरवाला – शहजादपुर- मुलाना- राष्ट्रीय राजमार्ग नं0 344 से होकर यमुनानगर – रादौर- लाडवा- इन्द्री- करनाल- पानीपत- सोनीपत- दिल्ली जा सकते है। व चण्डीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकुला – रामगढ़- शहजादपुर- साहा – शाहबाद -पीपली -करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते है। इसी तरह हिसार से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला – नरवाना- कैथल- कुरूक्षेत्र – शाहबाद – साहा – शहजादपुर -पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है। व हिसार से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला – नरवाना- कैथल- पेहवा- ठोल – शाहबाद – साहा – शहजादपुर -पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है। इसी तरह चण्डीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन-पंचकुला- शहजादपुर -साहा- शाहबाद- कुरूक्षेत्र- कैथल -नरवाना- बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकते है। इसी तरह अम्बाला से चण्डीगढ जाने वाले वाहन अम्बाला छावनी -कैपिटल चैंक से साहा – शहजादपुर -रामगगढ -पंचकुला होते हुए चण्डीगढ जा सकते है। इसी तरह अम्बाला से नारायणगढ जाने वाले वाहन अम्बाला छावनी- कैपिटल चैंक से साहा – शहजादपुर होते हुए नारायणगढ जा सकते है। आमजन किसी भी असहज परिस्थिति मे डायल 112 पर संम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते है।

You may also like