तेंदुआ दिखाई देने से फतेहपुर नारायण गांव में फैली दहशत फैल

by TheUnmuteHindi
तेंदुआ दिखाई देने से फतेहपुर नारायण गांव में फैली दहशत फैल

तेंदुआ दिखाई देने से फतेहपुर नारायण गांव में फैली दहशत फैल
मेरठ : किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव में तेंदुए दिखाई देने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने एक बच्ची पर हमले का प्रयास किया। बच्ची के चीखने पर तेंदुआ एक तीन माह के कुत्ते को उठाकर ले गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर तेंदुए की तलाश की, हालांकि टीम के हाथ कुछ नही लगा बाद में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर सतर्कता बरतने को कहा। इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आपको बता दे कि किठौर क्षेत्र के फतेहपुर नारायण, जड़ौदा, ललियाना,छुछाई, आदि गांव में लगातार ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई देने से दहशत का माहौल बना हुआ है। बीती रविवार को भी क्षेत्र के ललियाना छूछाई मार्ग पर तेंदुए देखे गए थे। जिसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वायरल किया था। बुधवार शाम लगभग 9:00 बजे फतेहपुर नारायण के बाहरी छोर पर स्थित मंगू गुर्जर की 11 वर्षीय पुत्री घर के बाहर रास्ते पर जा रही थी। तभी एक तेंदुआ बच्ची की ओर झपटा। तेंदुए के झपटने से बच्ची की चीख निकल गई। बच्ची के जोर से चीखने पर तेंदुआ एक तीन महीने के कुत्ते के बच्चे को दबोच कर नजदीक के खेत में भाग गया। बच्ची के चीखने से एकत्र हुए ग्रामीणों ने थाना पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में कांबिंग की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बसापत के अंदर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। रेंजर हरज्ञान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कांबिंग की, लेकिन बारिश की वजह से कोई फुटमार्क नही मिल सके। अभी हमे तेंदुए का कोई निशान नहीं मिला है लेकिन तेंदुए की उपस्तिथि को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि एहतियादन जंगलों में अकेले ना जाएं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है। हालांकि क्षेत्र में घूम रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए अभी तक कोई ठोस तैयारी नहीं की है।

You may also like