लखनऊ,7 अप्रैल 2025: राजधानी लखनऊ में सोमवार को पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया है। हादसे में गोदाम की दीवारें उड़ गईं है। कारीगर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भीषण विस्फोट हो गया
घटना गोसाईगंज क्षेत्र के जौखंडी गांव की है। यहां गांव के बाहर बने पटाखा गोदाम में दोपहर करीब 12.30 बजे गांव निवासी सलमान पटाखा बना रहा था। इसी बीच एक पटाखा हाथ से नीचे गिर गया। इससे भीषण विस्फोट हो गया है। गोदाम किसी फिल्म की सीन की तरह उड़ गया है। धमाके की गूंज गांव तक पहुंची थी। आवाज सुन लोग मौके की तरफ भागे।
पटाखा बनाने का लाइसेंस है
ग्रामीण गोदाम के पास पहुंचे तो उन्हें सलमान के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला था। हादसे में उसका एक पैर टूट गया है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर दमकल कर्मी और पुलिस पहुंच गई है। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि सलमान का इलाज चल रहा है। पटाखा गोदाम सलमान के भाई निसार का था। उनके पास लाइसेंस है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढे: बुजुर्ग दंपति पर हमला: दिल्ली में लूट की वारदात नाकाम, तीन गिरफ्तार!