सिडनी, 13 अगस्त 2025: ऑस्ट्रेलिया के सबसे व्यस्त सिडनी एयरपोर्ट पर एक पुलिस अधिकारी की बंदूक से गोली चल गई। यह घटना तब हुई, जब एक शख्स ने कथित तौर पर अधिकारी से उनकी राइफल छीनने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस (एएफपी) ने बताया कि यह हादसा टर्मिनल 2 (टी2) के डोमेस्टिक टर्मिनल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी।
स्थानीय मीडिया द्वारा जारी फुटेज में दिखा कि एक पुलिस अधिकारी अपनी राइफल की जांच कर रहा था, जबकि दो अन्य लोग एक व्यक्ति को जमीन पर गिराए हुए थे। सिडनी के रेडियो स्टेशन 2GB के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले एक जोरदार धमाका सुना गया, जिसके बाद टर्मिनल के कैफे और डाइनिंग एरिया को तुरंत बंद कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 41 वर्षीय एक व्यक्ति, जो विक्टोरिया का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर एक कॉमनवेल्थ अधिकारी को बाधित करने और सिडनी एयरपोर्ट पर हंगामा करने के आरोप लगाए गए हैं। उसे जमानत दे दी गई है और वह बाद में कोर्ट में पेश होगा।
ये भी देखे: फ्लाइट लैंड होते ही अमेरिका में भारतीय मूल का पायलट गिरफ्तार, जाने पूरा मामला?