पंधेर ने लिया 13 को शंभू में होने वाली महा पंचायत की तैयारियों का जायजा
यदि सरकार ने 14 को मसला हल न किया तो 25 को हर हालत में दिल्ली कूच करेंगे
पटियाला, 12 फरवरी : शंभू बार्डर में आज किसान नेताओं की हुई मीटिंग दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने 13 फरवरी को शंभू मोर्चे पर होने वाली तैयारियों का जायजा लेने के बाद बातचीत करते कहा कि यदि केंद्र सरकार ने 14 फरवरी को किसानों के मसलों का हल न किया तो 25 फरवरी को किसानों का जत्था फिर दिली कूच करेगा।
पंधेर ने कहा कि कल को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ एकता सम्बन्धित मीटिंग होने जा रही है। हम चाहते हैं कि समूचे देश के किसान एकजुट हों, जिससे केंद्र सरकार खिलाफ लड़ाई ओर तेज की जा सके। इस मौके जसविन्दर सिंह लोंगोवाल, बलकार सिंह बैंस, हरजीत सिंह मांगट, तेजबीर सिंह ( हरियाणा), नन्द कुमार ( तामिलनाडु) हरप्रीत सिंह बहरामके, जंग सिंह भटेड़ी, जरमनजीत सिंह बंडाला, बाज सिंह सारंगड़ा, कंधार सिंह भोएवाल आदि सैंकड़े किसान मज़दूर हाजिर रहे।
पंधेर ने लिया 13 को शंभू में होने वाली महा पंचायत की तैयारियों का जायजा
यदि सरकार ने 14 को मसला हल न किया तो 25 को हर हालत में दिल्ली कूच करेंगे
37