गांव पहाड़पुर की पंचायत ने सड़क निर्माण करवाने के लिए हरचंद सिंह बरसट का किया धन्यवाद
विभिन्न गांवों की पंचायतों ने विकास कार्यों को लेकर आप के प्रदेश महासचिव से की चर्चा
बरसट की ओर से गांवों के विकास के लिए सबको साथ लेकर चलने की अपील
पटियाला : आम आदमी पार्टी, पंजाब के महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से सुल्तानपुर से पहाड़पुर की सड़क का निर्माण करवाने के लिए गांव पहाड़पुर की पंचायत ने उनका धन्यवाद किया। आज पटियाला स्थित दफ्तर में गांव पहाड़पुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं प्रमुख शख्सीयतों ने स. हरचंद सिंह बरसट से मुलाकात की और गांवों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर गांव पहाड़पुर के सरपंच जगदीप सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर से पहाड़पुर की सड़क की हालत काफी खराब थी, जिससे गांव वासियों को काफी समस्याएं पेश आ रही थी। इस समस्या का स. बरसट की ओर से समाधान कर दिया गया है, जिसके लिए समूह गांव वासी उनके आभारी हैं। आप के प्रदेश महासचिव ने कहा कि पंजाब गांवों में बसता है। इसलिए गांवों की नुहार बदलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें राजनीति से ऊपर उठकर नई सोच अपनाते हुए सभी को साथ लेकर गांव में विकास कार्य करवाएं, ताकि गांवों का पूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और जन कल्याण कार्यों पर पूरा जोर दिया जा रहा है।
स. बरसट ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं और उनकी तरफ से हर तरह का सहयोग दिया जाएगा और विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार से फंड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की लोक भलाई की नीतियों को जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाए, तांकि आम लोगों को इनका लाभ मिल सके और गांवों की भी तरक्की हो सके। इस अवसर पर जगदीप सिंह सरपंच पहाड़पुर, गुरप्रीत सिंह सरपंच राजगढ़, परगट सिंह सरपंच ढ़क्कड़बा, गौरख सिंह सरपंच धर्मगढ़, जगतार सिंह सरपंच बुजरक, बलविंदर सिंह, हरी सिंह, भगवान सिंह, कुलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, हरमीत, सुशील, करतार सिंह, विशाल सिंह, बलजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, बरिंदर पाल सिंह, गुरचरण सिंह समेत ओर भी लोग मौजूद रहे।